शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 11 दिसंबर 2012 : क्या कहता है आपका दिन

11 दिसंबर 2012 : क्या कहता है आपका दिन

क्या कहते हैं आपके आज के सितारे...

December 11, 2012 | 11 दिसंबर 2012 : क्या कहता है आपका दिन
FILE

मेष- व्यापार पर लगे आर्थिक अपराध में कोर्ट द्वारा निर्दोष साबित होंगे। नौकरी में नई जवाबदारी मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक कार्यक्रम के आयोजन से खुशी होगी।

वृषभ- नौकरी में अधिकारी से विवाद होगा। जीवनसाथी की अचानक तबीयत खराब होगी। व्यापार में आर्थिक अपराध का दोषारोपण होगा। मित्र से धोखा होगा।

मिथुन- व्यापार में उन्नति से खुशी होगी। भाई का सहयोग रहेगा। सभी कार्य समय से होने की खुशी होगी। यात्रा सुखद होगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

कर्क- आत्मविश्वास से किए हुए कठिन कार्य में सफलता मिलेगी। नई नौकरी मिलने से परिवार में खुशी होगी। सामाजिक कार्य में भाग लेंगे। धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे।

सिंह- विदेशी व्यापार आयात का क्षेत्र बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र से पूर्ण सहयोग मिलेगा। पड़ो‍सियों से संबंध में घनिष्ठता बढ़ेगी। खुशी के पत्र, समाचार मिलने से परिवार में खुशी होगी।

कन्या- कन्या राशि के युवक-युवतियों को नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आर्थिक सहायता देंगे। व्यापार-व्यवसाय में कानूनी अवरोध दूर होगा।

FILE
तुला- प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा। रिश्तेदारी के धार्मिक कार्यक्रम में परिवार सहित भाग लेंगे। नौकरी, साथियों के सहयोग से लंबित कार्य पूरा होगा।

वृश्चिक- यात्रा कष्टप्रद रहेगी। व्यापार में सरकारी विवादों से बचना होगा। परिवार, बच्चों में खटपट होगी। मिलते पैसा नहीं मिलने से खर्च को टालना पड़ेगा।

धनु- विदेशी मित्र से मुलाकात होगी। ईमानदारी से किए कार्य का प्रतिफल मिलेगा। पदोन्नति होगी। नए धंधे की योजना बनेगी। ईश्वर में आस्था और विश्वास का भाव बढ़ेगा।

मकर- राजनीतिक हस्तक्षेप से व्यवसाय में आया संकट दूर होगा। निवेश बढ़ेगा। भाइयों स सहयोग मिलेगा। घरेलू कार्यों को पूरा कर लेंगे। धार्मिक आयोजन होंगे।

कुंभ- अन्य व्यवसाय में पूंजी का निवेश होगा। संतान को नौकरी मिलेगी। परिवार में खुशी रहेगी। नया परिचय सरकारी समस्या के समाधान में उपयोगी रहेगा।

मीन- व्यापार के सिलसिले में हवाई यात्रा होगी। परिचय का लाभ अच्‍छी नौकरी प्राप्त करने में होगा। सामाजिक कार्य में सहयोग की सराहना होगी।