राशि के अनुसार किस रंग के पहनें कपड़ें
सफलता के लिए राशि का शुभ रंग पहनें
ज्योतिष के अनुसार कपड़ों और सफलता में गहरा संबंध है। राशि अनुसार रंगों के कपड़े पहनने से हमें अपने कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
* मेष, सिंह, वृश्चिक : मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है और मंगल का प्रिय रंग लाल है, वहीं सिंह राशि का स्वामी है सूर्य। सूर्य का प्रिय रंग पीला और लाल है इसलिए इन राशि वालों को किसी शुभ कार्य पर जाने के समय लाल रंग या लाल रंग के शेड वाले परिधान पहनना चाहिए।