• Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. नीमच
Written By Naidunia
Last Modified: नीमच , मंगलवार, 27 मार्च 2012 (07:59 IST)

रेल्वे ट्रेक पर रखा 150 बोरी गेहूंॅ जला

गेहूँ जला
यहाँ रेल्वे स्टेशन के सामने माल उतारने वाले ट्रेक पर रखी गेहूंॅ की बोरियों में सोमवार को अचानक आग लग गई। नतीजतन हजारों रुपए मूल्य का 150 बोरी गेहूंॅ जल कर राख हो गया। आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बताया गया है कि दोपहर करीब 12.45 बजे गेहूंॅ की बोरियों से धुआँ उठने लगा। यह देख रेल्वे कर्मचारियों व आरपीफ पुलिस के जवानों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुँचने से पहले ही धुआँ आग की लपटों में तब्दील हो गया। जवानों व हम्मालों ने आग बुझाने का प्रयास किया। मगर आग बढ़ती गई। कुछ देर बाद एक निजी टैंकर से आग पर पानी डाल कर काबू में किया गया। इस मशक्कत में लगभग एक घंटे का समय लग गया। लगभग 150 बोरी गेहूंॅ को नुकसान पहुँचा है। रेलवे पुलिस घटना की जाँच कर रही है।