बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. नरसिंहपुर
Written By Naidunia
Last Modified: नरसिंहपुर , बुधवार, 7 मार्च 2012 (12:32 IST)

संस्कृति और संस्कारों को पहचानें महिलाएं

संस्कृति और संस्कारों को पहचानें महिलाएं -
महिलाएं हमारी संस्कृति और संस्कारों को पहचानें, उन्हें अपनाकर नई ऊचाईयां छुएं। समाज में महिलाएं हमेशा पूज्यनीय रही हैं, महिलाओं के बिना धर्म की कल्पना नहीं की जा सकती। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अनेक कदम उठाए हैं। वर्तमान में महिलाओं की एकजुटता जरूरी है।


यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष देवकुंवर परिहार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी कल्याण संगठन द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह एवं परिचर्चा कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गाडरवारा विधायक साधना स्थापक ने कहा कि समाज के उत्थान में महिलाओं की बड़ी भूमिका है। हर क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी रही हैं। नारी ममत्व व सहनशीलता की प्रतिमूर्ति है।