असमंजस में रोहित रॉय
सोनी टीवी पर ‘झलक दिखला जा 2’ जल्द ही शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक इस कार्यक्रम का संचालन कौन करेगा यहीं फायनल नहीं हुआ है। इस कार्यक्रम का पिछली बार संचालन परमीत सेठी ने अपनी पत्नी अर्चना पूरन सिंह के साथ किया था।
खबर है कि इस कार्यक्रम के निर्माताओं ने रोहित रॉय से संपर्क किया है, लेकिन रोहित असमंजस में हैं कि हाँ कहें या ना। रोहित इस समय फिल्मों में रूचि दिखा रहे हैं। ‘देहली हाइट्स’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ में वे नजर आए थे। इस समय उनके हाथ में दो-तीन फिल्में हैं और वे टीवी का मोह भी नहीं छोड़ पा रहे हैं।