शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
  6. पौष्टिक गाजर-खजूर बर्फी
Written By ND

पौष्टिक गाजर-खजूर बर्फी

- आकांक्षा राय

Diwali Dishes | पौष्टिक गाजर-खजूर बर्फी
ND

सामग्री :
एक किलो गाजर, 1 पाव कटे हुए खजूर, एक कप शुद्ध घी, एक कप पिसी शक्कर, एक लीटर दूध, 1 टेबल स्पून इलायची पावडर, 15-20 काजू।

विधि :
गाजर को छीलकर कद्दूकस कर लें। अब कड़ाही में दूध मिलाकर तब तक सेंकें जब तक दूध अच्छी तरह सूख न जाए। इस मिश्रण में घी व बारीक कटे खजूर मिलाकर धीमी आँच में भूने लें। फिर मिश्रण में पिसी शक्कर व इलायची मिलाकर तेज आँच में भून लें।

एक ट्रे को घी से ग्रीस कर उसमें मिश्रण को एकसार फैला। इसके बाद इस पर चाँदी का वर्क व बारीक कटे काजू बिखेरें। ठंडा होने पर बर्फी के आकार में काट लें। तैयार है पौष्टिक गाजर-खजूर बर्फी। मेहमानों को परोस कर पर्व को मनाएँ।