• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

टाइगर मैन फतेहसिंह का निधन

टाइगर मैन फतेहसिंह का निधन -
जाने-माने वन्य जीव विशेषज्ञ और सवाई माधोपुर बाघ परियोजना के पूर्व निदेशक फतेहसिंह का मंगलवार को सवाई माधोपुर में निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सिंह के परिवार में एक पुत्र और दो बेटियाँ हैं।

पद्मश्री फतेहसिंह पिछले कुछ समय से बीमार थे। सिंह को राजस्थान में बाघ परियोजना क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के ‍लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

फतेहसिंह का पार्थिव शरीर कल सवाई माधोपुर में अग्नि को समर्पित किया जाएगा। उन्हें फरवरी में ही लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया था। उनको टाइगर मैन के नाम से जाना जाता था। (भाषा)