• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

इस्लाम में जन्मदिन मनाना जायज नहीं

इस्लाम
इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद के फतवा विभाग की ओर से जारी एक ताजा फतवे में कहा गया है कि इस्लाम धर्म में जन्मदिन मनाने की इजाजत नहीं है।

दारुल उलूम सूत्रों के मुताबिक पवित्र कुरान, हदीस और हजरत मोहम्मद साहब के उत्तराधिकारियों समेत चारों इमामों के समय में भी जन्मदिन समारोह मनाने की परंपरा नहीं रही है।

सूत्रों ने बताया कि एक महिला के सवाल के जवाब में दारुल उलूम ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जन्मदिन समारोह की शुरुआत यहूदियों और इसाइयों ने की थी, किंतु इस्लाम इस परंपरा को कायम रखने की इजाजत नहीं देता। (भाषा)