शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. खास खबर
Written By भाषा

इंग्लैंड में भारतीय डॉक्टर निलंबित

यौन शोषण का दोषी

इंग्लैंड में भारतीय डॉक्टर निलंबित -
ND
भारतीय मूल के एक डॉक्टर को यहाँ दो महिला मरीजों के साथ यौन शोषण का दोषी पाया गया है। डॉक्टर को जेल की सजा हो सकती है।

डॉक्टर राजिंदर अग्रवाल (54) को दिसंबर 2006 से जनवरी 2007 के बीच पूर्वी लंदन के होमर्टन अस्पताल और साउथ आकैंडन के अवेले मेडिकल सेंटर में दो महिलाओं के साथ यौन शोषण का दोषी पाया गया है। अग्रवाल पर इंग्लैंड में अपनी सेवा देने पर प्रतिबंध भी लग सकता है।

इंग्लैंड में डॉक्टरों की संस्था जनरल मेडिकल कौंसिल ने अग्रवाल को निलंबित कर दिया है। अग्रवाल ने एक दिसंबर 2006 को अवीले मेडिकल सेंटर में और फिर होमर्टन अस्पताल में महिलाओं का यौन शोषण किया।