मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. समाचार
Written By WD

प्रियंका ने कर दी वरुण को हराने की अपील

प्रियंका ने कर दी वरुण को हराने की अपील -
नई दिल्ली। भाजपा नेता वरुण गांधी भले ही अपने चचेर भाई राहुल गांधी का विरोध नहीं करने का फैसला ले चुके हो पर यह भाई प्रेम एक तरफा नजर आ रहा है। मां मेनका गांधी की राहुल से नाराजगी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है तो प्रियंका गांधी ने तो वरुण को हराने की भी अपील कर दी।
FILE

प्रियंका ने कहा कि वरुण गलत रास्ते पर चल रहे हैं। ऐसे में उन्हें सही रास्ता दिखाने की जरूरत है। प्रियंका राहुल गांधी के नामांकन के बाद गौरीगंज में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।

प्रियंका ने वरुण को परिवार का सदस्य बताया, भाई कहा, लेकिन साथ ही ये भी कहा कि परिवार का ये सदस्य गलत रास्ते पर चल रहा है।

उन्होंने जनता से भाजपा के टिकट पर सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रहे वरुण को सही रास्ता दिखाने की भी अपील की।

प्रियंका की अपील पर क्या बोलीं मेनका...


प्रियंका की अपील पर पलटवार करते हुए वरुण की मां और भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा कि देश सेवा करना रास्ता भटकना नहीं होता। रास्ते से कौन भटका, जनता बताएगी।