1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rhea chakraborty danced with jail inmates on last day

जेल से रिहा होने से पहले रिया चक्रवर्ती ने बांटी थी मिठाई, कैद में यूं बिताए थे 28 दिन | rhea chakraborty danced with jail inmates on last day

Rhea Chakraborty
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को अपने बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुशांत ने निधन के बाद सामने आए ड्रग्स केस में रिया को जेल भी जाना पड़ा था। एक्ट्रेस को 28 दिन तक भायखला जेल में रहना पड़ा था। 

 
वहीं अब खुलासा हुआ है कि रिया चक्रवर्ती जेल में अपना समय कैसे बिता रही थी। इस बात की जानकारी हाल ही में मानवाधिकार वकील और ट्रेड यूनियनिस्ट सुधा भारद्वाज ने दी है। सुधा भी रिया चक्रवर्ती के साथ उस समय एक अन्य मामले में जेल में बंद थीं। 
 
एक वेबसाइड को दिए इंटरव्यू के दौरान सुधा ने बताया कि रिया चक्रवर्ती का जेल में सभी के साथ बहुत अच्छा व्यवहार था। वह सभी के साथ मिल-जुलकर रहीं और रिहा होने से पहले उन्होंने जेल में मिठाई भी बांटी।
 
सुधा ने कहा, मैंने जेल में रिया चक्रवर्ती को देखा था। उनमें किसी भी बात का घमंड नहीं था। सुशांत की मौत के बाद रिया मीडिया ट्रायल का शिकार हुई थीं। लेकिन इसका उन पर असर नहीं हुआ और वह जेल में सभी के साथ मिलनसार थीं। मीडिया में जो कुछ भी चल रहा था उसे देखकर हम कहते थे कि रिया को बली का बकरा बनाया जा रहा है। 
 
उन्होंने कहा, रिया को स्पेशल सेल में रखा गया था। मुझे लगता है कि रिया को वहां इसलिए रखा गया था क्योंकि मुख्य बैरक में हमेशा टीवी चलता रहता था और उस पर उनके केस को लेकर बहुत कुछ दिखाया जाता था। जेल में पहले दिन सभी रिया के बारे में पूछ रहे थे और उससे मिल रहे थे। वह सबके साथ अच्छे से रहती और दोस्ती करती थीं। 
 
सुधा ने कहा, जिस दिन जेल में रिया का आखिरी दिन था, तो उनके अकाउंट में जो भी पैसे बचे थे उसकी उन्होंने मिठाई मंगवाई और सभी को दी। सभी कैदी उन्हें अलविदा कहने के लिए नीचे आए। सभी ने कहा कि रिया, एक डांस, एक डांस। रिया ने कैदियों की बात का सम्मान करते हुए उन सभी के साथ डांस किया। 
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने जून 2020 में मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद सुशांत के परिवार ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। सुशांत केस की जांच में पुलिस ने रिया और उनके भाई को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'अपनापन... बदलते रिश्तों का बंधन' की एक्ट्रेस राजश्री ठाकुर ने ताजा की दिवाली से जुड़ी यादें