1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By ND
Last Modified: रविवार, 28 अक्टूबर 2007 (16:33 IST)

कंपनी परिणाम

कंपनी परिणाम ग्रासिम डालमिया
ग्रासिम इंडस्ट्रीज : ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 2007-08 की दूसरी तिमाही में 499.78 करोड़ रु. का शुद्ध मुनाफा कमाया। यह पिछले साल की समान अवधि के 337.84 करोड़ रु. से 47.93 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने बताया कि उसकी कुल आय 2061.61 करोड़ रु. से बढ़कर 2576.55 करोड़ रु. पर पहुँच गई। ग्रासिम समूह ने दूसरी तिमाही में 414.41 करोड़ रु. की तुलना में 620.01 करोड़ रु. का शुद्ध लाभ अर्जित किया। समूह की कुल आय 3238.93 करोड़ रु. से बढ़कर 4056.49 करोड़ रु. पर पहुँच गई।

डालमिया सीमेंट : डालमिया सीमेंट का शुद्ध मुनाफा 59 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 82.8 करोड़ रु. पर पहुँच गया। कंपनी की 406.2 करोड़ रु. की कुल बिक्री में 46 प्रतिशत वृद्धि रही।

कोलगेट : कोलगेट पामोलिव इंडिया लि. ने दोगुने से ज्यादा बढ़ोतरी के साथ 54.74 करोड़ रु. का शुद्ध लाभ कमाया। कंपनी की कुल आय 338.25 करोड़ रु. से बढ़कर 383.45 करोड़ रु. पर पहुँच गई।

गोदरेज इंडस्ट्रीज : गोदरेज इंडस्ट्रीज का शुद्ध मुनाफा 78 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 22.55 करोड़ रु. हो गया । कंपनी की शुद्ध बिक्री 175.87 करोड़ रु. की तुलना में 177.24 करोड़ रु. हो गई।

अरविंद मिल्स : अरविंद मिल्स का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 4.74 करोड़ रु. से दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर 10.50 करोड़ रु. हो गया। कंपनी की कुल आय 493.28 करोड़ रु. से बढ़कर 565.39 करोड़ रु. पर पहुँच गई।

मोजर बेयर : मोजर बेयर इंडिया लि. का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25.97 करोड़ रु. से 87 प्रतिशत घटकर 3.27 करोड़ रु. रह गया। कंपनी की कुल आय 513.25 करोड़ रु. से कम होकर 490.33 करोड़ रु. रह गई।

एनटीपीसी का शुद्ध मुनाफा 30 प्रश बढ़ा : सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी बिजली उत्पादक एनटीपीसी लिमिटिड ने इस साल सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में 19 अरब 25 करोड़ 50 लाख रु. का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो 2006-07 की समान अवधि के मुकाबले 30.36 प्रश अधिक है। कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय 83 अरब 84 करोड़ रु. से 4.35 प्रश बढ़कर 87 अरब 49 करोड़ 20 लाख पर पहुँच गई।

बायोकॉन का शुद्ध लाभ 27 प्रश. बढ़ा : जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी बायोकॉन को वित्त वर्ष 2007-08 की पहली छमाही में 107 करोड़ रु. का शुद्ध लाभ हुआ, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 27 प्रतिशत अधिक है। कपंनी ने कहा कि आलोच्य अवधि में उसका कुल राजस्व 533 करोड़ रु. रहा। उसके संचयी लाभ में 19 फीसदी का इजाफा हुआ है। कंपनी की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुश्री किरण मजमूदार शा ने इस परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि एंजाइम व्यवसाय के विविधिकरण की वजह से अपेक्षित परिणाम मिल पाए हैं।

एसीसी : सीमेंट बनाने वाली देश की अग्रणी कंपनी एसीसी लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 292.42 करोड़ रु. का शुद्ध लाभ हुआ जो पिछले साल की समान अवधि के 224.81 करोड़ रु. से 30.07 फीसदी अधिक है। आलोच्य अवधि में कंपनी की कुल आय 21.92 फीसदी की वृद्धि के साथ 1707.20 करोड़ रु. पर पहुँच गई।

कॉर्पोरेशन बैंक का शुद्ध लाभ 27 प्रश बढ़ा : सार्वजनिक क्षेत्र के कॉर्पोरेशन बैंक ने इस साल सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में 161.38 करोड़ रु. का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो पिछले साल की समान अवधि के 127.01 करोड़ रु. की तुलना में 27 प्रतिशत ज्यादा है। बैंक ने बताया कि इस अवधि में उसकी कुल आय 930.64 करोड़ रु. से बढ़कर 1246.93 करोड़ रु. हो गई।

देना बैंक का शुद्ध लाभ 34 प्रश बढ़ा : सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने इस साल सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में 92.15 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो पिछले साल की समान अवधि के 68.75 करोड़ रु. से 34 प्रश ज्यादा है। बैंक ने बताया कि इस अवधि में उसकी कुल आय 600.31 करोड़ रु. से बढ़कर 764.49 करोड़ रु. पर पहुँच गई।

सिंडीकेट बैंक का शुद्ध लाभ 11 फीसदी बढ़ा : सार्वजनिक क्षेत्र के सिंडीकेट बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में पिछले साल की इसी अवधि के 205 करोड़ 7 लाख रु. की तुलना में 11 प्रतिशत बढ़कर 227 करोड़ 58 लाख रु. पर पहुँच गया। बैंक के यहाँ जारी जुलाई-सितंबर 07 के परिणामों के अनुसार कुल आय पहले के 1595 करोड़ 7 लाख रु. से बढ़कर 2154 करोड़ 99 लाख रु. हो गई।

आंध्रा बैंक : सार्वजनिक क्षेत्र के आंध्रा बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान पिछले साल की इस अवधि के 146 करोड़ 43 लाख रु. की तुलना में 3.26 प्रतिशत बढ़कर 151 करोड़ 21 लाख रु. पर पहुँच गया।