1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: बंगलोर (भाषा) , शुक्रवार, 14 सितम्बर 2007 (19:12 IST)

आईटी कम नहीं होगा वेतन

सूचना प्रौद्योगिकी तनख्वाह बीपीओ
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और बीपीओ क्षेत्र में अगले साल से तनख्वाह में कमी आने की कोई संभावना नहीं है। इन क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पगार में 12 से 15 फीसदी प्रतिवर्ष की दर से बढ़ोतरी बनी रहेगी।

इंफोसिस टेक्नोलॉजिस के एचआरडी और शिक्षा व अनुसंधान प्रभाग के प्रमुख टीवी. मोहनदास पई ने कहा कि मेरा मानना है कि आईटी और बीपीओ क्षेत्रों में तनख्वाह बढ़ोतरी की दर 12 से 15 प्रतिशत बनी रहेगी। ऐसा नहीं होने का कोई कारण नजर नहीं आता है।

उन्होंने कहा कि वेतन आधारित मुद्रास्फीति मौजूदा स्तर पर बनी रहेगी। देश की अर्थव्यवस्था में 9 फीसदी प्रतिवर्ष की दर से बढ़ती रहेगी। पगार में बढ़ोतरी के रुझान का यहीं अर्थ है कि कई लोगों के लिए पूर्व की तुलना में नौकरी के लिए अधिक विकल्प होंगे।

आईटी क्षेत्र के लिए बाहरी वातावरण भी अच्छा बना हुआ है। जैसे अमेरिका के सब प्राइम संकट का असर हमारे देश में देखने में नहीं आया। अर्थात बाहरी वातावरण बिलकुल नहीं बदला है।

पई ने इस बात को नकार दिया कि अधिक प्रतिभाएँ आ रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दो वर्षों के लिए आप ऐसा नहीं कह सकते हैं कि नल चालू कर दिया और कहा दिया कि अधिक लोग बाजार में आ जाएँगे। हमारा मानना है कि पगार में बढ़ोतरी 12 से 15 फीसदी प्रतिवर्ष की दर से बनी रहेगी।

नेस्कॉम के चेयरमैन श्री लक्ष्मीनारायण और टाटा कंसलटेंसी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) एन. चंद्रसेकरन ने पिछले हफ्ते कहा था कि अगले साल के प्रारंभ में आईटी और बीपीओ उद्योग में तनख्वाह बढ़ोतरी में मंदी रहेगी।

कॉग्नीजेंट टेक्नोलॉजी सोल्यूशन्स के वाइस-चेयरमैन लक्ष्मीनारायण ने कहा कि आईटी प्रोफेशनल्स की संख्या अच्छी खासी बढ़ रही है।

उन्होंने नेस्कॉम कंपनियों का शुक्रिया अदा किया कि वह और कई इंजीनियरिंग कॉलेज उन्होंने प्रतिभाओं और बेहतर कार्यबल बनाने के लिए कई प्रयास किए।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें