शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. कविता
Written By ND

वेलेंटाइन डे

वेलेंटाइन डे
बिल्ली ने रोक लिए
चूहे के बढ़ते कदम
बोली आज तुझे चट करके
कर जाऊँगी मैं हजम
'टुडे इज वेलेंटाइन डे' कहकर
चूहे ने पकड़ाया फूल
बिल्ली रानी शरमाकर बोली
सॉरी, मुझसे हो गई भूल।

- गिरीश पण्ड्या, उज्जैन