1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

अब मोबाइल पर होंगी कि‍ताबें

गूगल बुक सर्च के मोबाइल संस्करण के लॉन्‍च की घोषणा

आईटी खबर
अगर आपको अपना पसंदीदा साहि‍त्य आपके मोबाइल पर उपलब्‍ध हो जाए तो? जी हाँ ये बात सच होने जा रही है गूगल बुक सर्च के मोबाइल संस्करण द्वारा। पहले यह सुवि‍धा इंटरनेट पर केवल कंप्‍यूटर या लेपटॉप के जरि‍ए ही उपलब्‍ध थी लेकि‍न अब आपको अपनी पसंदीदा कि‍ताबें पढ़ने के लि‍ए इनकआवश्‍यकता नहीं होगी क्‍योंकि‍ वो आपको अपने मोबाइल पर भी उपलब्‍ध हो सकेंगी।

गूगल अपनी इस सुवि‍धा के लि‍ए ऑप्‍टि‍कल केरेक्‍टर रि‍कग्‍नि‍शन (ओसीआर) का उपयोग करता है जि‍ससे यूजर को स्‍कैन कि‍ए गए पेजेज के जरि‍ए पढ़ने में आसानी हो। फि‍लहाल यह सुवि‍धा यूएस में 15 लाख मोबाइल पब्‍लि‍क डोमेन बुक्‍स पर दी जा रही है (और लगभग 5 लाख यूएस के बाहर)। कि‍ताबों के मोबाइल संस्करण गूगल के एन्‍ड्रॉइड सॉफ्टवेयर वाले एप्पल आईफोन या टी-मोबाइी1 जैसे डि‍वाइसेस पर ही पढ़े जा सकते हैं।

ये नए मोबाइल संस्‍करण छोटी स्‍क्रीन पर पढ़े जा सकेंगे। गूगल बुक सर्च के मोबाइल संस्करण के लि‍ए आपको अपने आईफोएन्‍ड्रॉइ
फोवेब ब्राउजर से गूगल की वेबसाइट पर जाना होगा। गूगल ने लेखकों के लि‍ए एक साइट बनाई है जि‍ससे वे अपनी पुस्‍तकों पर कॉपीराइट का दावा कर सकें. इसका अर्थ है कि‍ हाल ही प्रकाशि‍त पुस्‍तकों को भी बुक सर्च के मोबाइल संस्‍करण में जल्‍दी ही शामि‍ल कि‍या जाएगा।

शुरुआती दौर में गूगल पब्‍लि‍क डोमेन पर केवल उन कि‍ताबों की ही सुवि‍धा देगा जो मोबाइल के लि‍ए कॉपीराइट के अंतर्गत नहीं आती हैं।