• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
  6. भूंकप राहत कार्यों में अमेरिकी सैनिक लगे
Written By भाषा
Last Modified: पेडांग,इंडोनेशिया (भाषा) , बुधवार, 7 अक्टूबर 2009 (13:27 IST)

भूंकप राहत कार्यों में अमेरिकी सैनिक लगे

US troops out to help Quake affected | भूंकप राहत कार्यों में अमेरिकी सैनिक लगे
अमेरिकी सैनिकों ने यहाँ के भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए एक अस्पताल तैयार किया है। अमेरिका से नौसेना के तीन पोत भी खाद्य सामग्री और मलबा हटाने के लिए आवश्यक उपकरण ले कर इंडोनेशिया पहुँच रहे हैं।

इसके अलावा एक अमेरिकी पोत पहले ही यहाँ पहुँच कर काम शुरू कर चुका है। चार हेलीकाप्टरों की मदद से मलबे और दूरस्थ इलाकों में फँसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है और मलबा हटाने के उपकरण पहुँचाए जा रहे हैं।

हेलीकॉप्टर की सेवाएँ उन इलाकों में ली जा रही हैं, जहाँ जमीनी रास्ते से पहुँचना संभव नहीं है। यहाँ पिछले सप्ताह रिक्टर पैमाने पर 7.6 तीव्रता का भूकंप आया जिससे हजारों लोग बेघर हो गए हैं। कई दूरस्थ गाँवों में भूस्खलन हो गया है।

मुस्लिम बहुल इंडोनेशिया में 2004 में हिंद महासागर में आई सुनामी के बाद से अमेरिका का यह सबसे बड़ा राहत अभियान है। अमेरिकी सैनिक दूरस्थ गाँवों में भी राहत कार्य कर रहे हैं।

भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में कम से कम 20 देशों के राहत कर्मी काम कर रहे हैं। इन लोगों ने भूकंप पीड़ितों के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था की है और उन्हें खाद्य सामग्री दे रहे हैं।