1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. top-news-7-september-sagar-poisonous-liquor-drug-samples-sir

Top News 7 September: सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें; 199 दवा नमूने फेल, SIR पर उठे सवाल

top news 7 september
Top News 7 September : देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, मध्यप्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से 11 की मौत, गुणवत्ता जांच में 199 दवा के नमूने फेल, पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने उठाए SIR पर सवाल, जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ी। 7 सितंबर की बड़ी खबरे। 
 

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की स्थिति भी बन सकती है।
 

सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत

मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से हड़कंप मच गया है। इस घटना में 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोगों का इलाज चल रहा है। इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया है। उनके निर्देश पर 3 अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि एक अधिकारी को मुख्यालय अटैच किया गया है। ALSO READ: सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच
 

गुणवत्ता जांच में 199 दवा के नमूने फेल

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की जांच में 199 दवा नमूने मानक पर खरे नहीं उतरे, जबकि एक नमूना नकली मिला। लुपिन, सनोफी इंडिया, जायडस हेल्थकेयर, आईपीका लेबोरेटरीज, मैक्लियोड्स फार्मास्यूटिकल्स, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स और कैडिला फार्मास्यूटिकल्स के कुछ उत्पाद भी अलग-अलग जांच में मानक पर खरे नहीं उतरे।
 

पूर्व चुनाव आयुक्त का SIR पर सवाल

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के तहत मतदाता सूची से नाम हटाए जाने पर गंभीर सवाल उठाए हैं। भुवनेश्वर में उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को 'अतार्किक, अनुचित, मनमाना और शरारतपूर्ण' बताया।
 

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को रविवार शाम दिल्ली के AIIMS में भर्ती करवाया गया है। सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद उन्हें इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। रात में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है। ALSO READ: जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती
 
अगला लेख
बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ