गंदी काँच की क्रॉकरी में चमक लाने के लिए स्प्रिट और पैराफीन बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण बनाएँ और किसी मुलायम कपड़े से रगड़कर साफ करें। क्रॉकरी की कार्य क्षमता व सुंदरता बनाए रखने के लिए उसे धूप में न रखें और न ही ऐसी जगह पर रखें जहाँ सीधी धूप पड़ती हो। इससे क्रॉकरी की चमक कम होती है।