शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. सेहत
  4. »
  5. सेहत समाचार
  6. ''स्वाइन फ्लू'' पर एक खास कार्यक्रम
Written By ND
Last Modified: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2009 (21:00 IST)

'स्वाइन फ्लू' पर एक खास कार्यक्रम

आज रात 8 बजे डिस्कवरी चैनल पर

swine flu | ''स्वाइन फ्लू'' पर एक खास कार्यक्रम
ND
एक तूफान की तरह आई 'स्वाइन फ्लू' बीमारी ने पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। लाखों लोग इससे प्रभावित हुए हैं। अभी तक यह बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके पीछे एच-1 एन-1 वायरस का हाथ है जिसने लाखों जिंदगियाँ छिन ली हैं।

इंसान और वायरस के बीच पूरी दुनिया में चल रही खतरनाक लड़ाइयों की श्रृंखला में यह ताजातरीन घटना है। इसके अलावा हजारों ऐसे वायरस हैं जो इंसानी दुश्मन बने हुए हैं। वैज्ञानिक इन सभी वायरसों से मुक्ति पाने के लिए प्रयासरत हैं। लेकिन सफलता इतनी आसान भी नहीं है।

वायरस पर वैज्ञानिकों की विजय पाने की जद्दोजेहद को आज रात 8 बजे डिस्कवरी चैनल एक खास कार्यक्रम 'अनाटॉमी ऑफ ए पैंडमिक' प्रसारित कर रहा है। यह कार्यक्रम वायरस की संपूर्ण गतिविधियों और उसे लेकर वैज्ञानिक प्रयासों का पूरा लेखा-जोखा है। इसे देखना बेहद ज्ञानप्रद है। इस कार्यक्रम के जरिए आप देखेंगे कि वैज्ञानिक किस प्रकार वायरस के म्यूटेट करने और अपनी संख्या ब़ढ़ाने के तरीकों के बारे में जान पाते हैं।

वे उन अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के बारे में भी और जानकारी हासिल करेंगे जो मानवता के सबसे घातक दुश्मनों का पता लगाने और उन्हें खत्म करने के लिए किए जा रहे हैं। इन सारी जानकारियों को एक साथ डिस्कवरी चैनल पर देखा जा सकता है।