शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. सेहत
  4. »
  5. सेहत समाचार
  6. याददाश्त बढ़ाने वाला अनोखा स्प्रे
Written By ND

याददाश्त बढ़ाने वाला अनोखा स्प्रे

सेहत समाचार

Health News | याददाश्त बढ़ाने वाला अनोखा स्प्रे
ND
कुछ लोगों की स्मृति इतनी कमजोर होती है कि वे कितना भी याद कर लें लेकिन वे निश्चित अंतराल के बाद उसे भूल जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए जर्मन वैज्ञानिकों ने एक अनोखा स्प्रे तैयार किया है जो याददाश्त को दुरुस्त करने के लिए बेहद मुफीद है खासकर विद्यार्थियों के लिए यह आदर्श है।

उन विद्यार्थियों के लिए यह स्प्रे बेहद असरदार है जो रात का पाठ सुबह होते ही भूल जाते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए नाक में लिया जाने वाला यह स्प्रे मददगार साबित होता है अगर वे रात को अच्छी और गहरी नींद लें। वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि शरीर के रोग प्रतिरोधक सिस्टम का एक कोष गहरी नींद की अवस्था के दौरान दिमाग को भावनात्मक और तथ्यात्मक बातें संग्रहित करने में मदद करता है।

इस सिस्टम को सपनों के साथ जो़ड़ कर देखा जा सकता है। वैज्ञानिकों ने इस स्प्रे में इसी मोलेक्यूल का इस्तेमाल किया है। इससे दिमाग को तथ्यात्मक बातें लंबे काल तक याद रखने में मदद मिलती है।

शोधकर्ताओं ने इस बात को प्रमाणित करने के लिए दो टीमें बनाईं और उन्हें दो दिन लैब में गुजारने को कहा। इस बीच उन्हें रात में जागकर पढ़ाई करनी थी। दो में से एक टीम के सदस्यों के नाक में इस स्प्रे से छिड़काव किया गया। इसके बाद दोनों टीम के सदस्यों को सो जाने का निर्देश दिया गया। अगली सुबह जब दोनों टीमों से रात में याद किए गए पाठ के विषय में पूछा गया तो उन विद्यार्थियों ने अधिक जवाब दिए जिनको रात में स्प्रे दिया गया था। इस शोध से शोधकर्ता बेहद उत्साहित हैं।