1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला

सिम्पल कापडि़या का निधन

सिम्पल कापडि़या
फिल्म अभिनेत्री सिम्पल कापडि़या का 10 नवंबर को मुंबई स्थित अस्पताल में निधन हो गया। पिछले कुछ वर्षों से सिम्पल कैंसर से जूझ रही थी। खबरों में कहा गया है कि उनका निधन हृदयाघात के कारण हुआ। 50 वर्षीय सिम्पल फिल्म अभिनेत्री डिम्पल कापडि़या की बहन थी।

डिम्पल की तरह सिम्पल ने भी अभिनय की राह चुनी। अपने जीजा राजेश खन्ना के साथ ‘अनुरोध’ (1977) फिल्म से उन्होंने करियर की शुरुआत की, लेकिन उन्हें खास कामयाबी नहीं मिल पाई।

अहसास, मनपसंद, लूटमार, शाका, दूल्हा बिकता है, जमाने को दिखाना है उनकी प्रमुख फिल्में हैं। बतौर अभिनेत्री उनकी अंतिम फिल्म ‘प्यार के दो पल’ 1986 में प्रदर्शित हुई थी। इसके बाद सिम्पल कास्ट्यूम डिजाइनर बन गईं। डिम्पल और सनी देओल के लिए उन्होंने खासतौर पर कास्ट्यूम डिजाइन किए। कास्ट्यूम डिजाइनर के रूप में ‘रूदाली’ के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें