आज के मुहूर्त (30.4.2011)
शनिवार 30 अप्रैल 2011
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायन, ऋतु- ग्रीष्म, मास- वैशाख, पक्ष- कृष्ण, तिथि- त्रयोदशी अहोरात्र, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- जमादि उल अव्वल, तारीख- 25, नक्षत्र- उत्तराभाद्रपद रात्रि 8.40 पश्चात रेवती, योग- वैधृति दिन 3.51 पश्चात विष्कुंभ, सूर्योदयकालीन करण- गरज, चन्द्रमा- मीन राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे। दिन- शुभ। मुहूर्त- पुराने कार्य का मुहूर्त। दिशाशूल- पूर्व में। दिन का पर्व- शनि प्रदोष। कार्य की अनुकूलता के लिए- सायंकाल किसी देवस्थान में दर्शन-पूजन करें। उपयोगी ज्ञान- नाना की मृत्यु का विवाहित पोता-पोती को उसी शहर में रहने से तीन दिन का सूतक लगता है। शुभ समय- प्रातः 05.59 से 07.48, दिन 12.32 से 2.30 तक। सुझाव- आवश्यक न हो तो प्रात: 09.10 से 10.46 के मध्य शुभ कार्य न करें।