1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (20.12.2011)

मंगलवार, 20 दिसंबर 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- हेमंत, मास- पौष, पक्ष- कृष्ण, तिथि- दशमी दिन 12.47 पश्चात एकादशी, हिजरी सन्‌- 1433, मु. मास- मोहर्रम, तारीख- 24, नक्षत्र- चित्रा सायं 05.12 पश्चात स्वाति, योग- शोभन प्रात: 10.41 पश्चात अतिगंड, सूर्योदयकालीन करण- बव, चंद्रमा- तुला राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- सामान्य।

मुहूर्त- ऋण चुकाने का मुहूर्त।

दिशाशूल- उत्तर में।

दिन का पर्व- भद्रा योग।

कार्य की अनुकूलता के लिए- रक्त पुष्प देवता को अर्पित करें।

उपयोगी ज्ञान- पेट से संबंधित परेशानी होने पर मंगल की उपासना, दान या मंगलवार का व्रत करने से उसमें लाभ होने की संभावना बनती है।

शुभ समय- प्रात: 08.49 से 10.40 दिन 12.38 से 2.26 तक

सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 3.03 से 4.24 के मध्य शुभ कार्य न करें।
लेखक के बारे में
WD