• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. आकर्षक और सेक्सी होते हैं अल्फाबेट A के युवा
Written By WD

आकर्षक और सेक्सी होते हैं अल्फाबेट A के युवा

नाम के पहले अक्षर से जानिए रोमांस लाइफ

Alphabetic | आकर्षक और सेक्सी होते हैं अल्फाबेट A के युवा
WD

कितने रोमांटिक है आप और कैसी होगी आपकी रोमांटिक लाइफ। एस्ट्रो से आप घबराते हैं और होरोस्कोप को आप नहीं जानते हैं। फिर भला कैसे जानें कि रोमांस को लेकर क्या लिखा है आपकी किस्मत में। वेबदुनिया टीम लेकर आई है आपके लिए नाम के पहले अक्षर से अपने आपको जानने का नया अंदाज। नाम के पहले अक्षर की मदद से आप अपनी चाहत के बारे में भी अनुमान लगा सकते हैं तो आइए जानते हैं अल्फाबेट ए के बारे में...

ए- यदि आपका नाम अंग्रेजी के अक्षर ए से शुरु होता है तो आप ज्यादा रोमांटिक नहीं हैं। पर आप कुछ भी कर गुजरने में विश्वास रखते हैं। आपका नजरिया हमेशा नफे नुकसान की ओर रहता है। जैसा आप देखते हैं वैसा ही आपको चाहिए। आपके पास फ्लर्ट करने का समय नहीं है। कोई आपको लुभाने की कोशिश करे तो आप परवाह नहीं करते। आप खुलकर बात करने में विश्वास करते हैं।

शारीरिक आकर्षण आपके लिए महत्वपूर्ण है। आप अपने मनचाहे प्रीतम को पाने के लिए कड़ी चुनौती का सामना कर सकते हैं। आप आकर्षक और सेक्सी हैं। और जितने दिखाई देते हैं उससे कहीं अधिक हिम्मती हैं। हालांकि आप अपने गुणों का बखान नहीं करते लेकिन आप सबसे पहले अपनी शारीरिक आवश्यकताओं पर ध्यान देते हैं।

ND
जब बात प्रेम की आती है तो आप का काम दबे-छिपे इशारों से नहीं बनता। थोड़े-थोड़े कन्फ्यूज्ड रहते हैं आप। अक्सर एक साथ दो जगह दिल लगाने की गलती कर बैठते हैं और मजे की बात यह कि दोनों को खोना नहीं चाहते। उससे भी मजे की बात यह कि दोनों प्यार को खो बैठते हैं। खुद को खुलकर व्यक्त करने में आपको उलझन होती है। यही वजह है कि आपके पार्टनर को गलतफहमी हो जाती है।

ए अल्फाबेट की लड़कियां प्यार के मामले में नादान होती है, अक्सर गलत निर्णय ले बैठती हैं। आपको प्यार तो जीवन में बहुत मिलेगा लेकिन खुद के कन्फ्यूजन के चलते आप उसे शादी में नहीं नहीं बदल पाएंगे।

रोमांस टिप्स : 1. अपना माइंड स्थिर रखें।

2. पार्टनर को समय दीजिए।

3. वर्च्युअली नहीं, सचमुच प्यार कीजिए।

एस्ट्रो टिप्स : लाल रंग आपका दुश्मन है इस रंग का प्रयोग ना स्वयं करें ना पार्टनर को गिफ्ट करें। सूर्य को रोज मीठा जल चढ़ाएं। आपका प्यार आपकी बांहों में होगा।

अगले आलेख में जानिए अल्फाबेट B के बारे में...!