शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 28 फरवरी 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

28 फरवरी 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

दैनिक राशिफल : क्या कहते हैं आज आपके सितारे...

February 28, 2013 | 28 फरवरी 2013 : क्या कहती है आपकी राशि
FILE

मेष- धन प्राप्ति के अच्छे अवसर मिलेंगे। अन्न-वस्त्रादि की भी प्राप्ति होगी। मुकदमे में विजय होगी। आरोग्यता बनी रहेगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। भिंडी का सेवन करें।

वृषभ- शत्रु पक्ष परास्त होंगे‍‍ जिससे मन में हर्ष की भावना उत्पन्न होगी। नया घर व वाहन खरीदने के योग बनेंगे। अचानक पुराने मित्र से मुलाकात होगी। सेबफल का सेवन करें।

मिथुन- धर्मपत्नी का सहयोग मिलता रहेगा। आपका मनोबल बढ़ता रहेगा। आकस्मिक परिस्‍थितियों का साहस से सामना कर सकेंगे। साबूदाने का सेवन करें।


कर्क- उच्च अधिकारियों व अच्छे लोगों से संपर्क के द्वारा धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। कृपा बनी रहेगी। बड़े-बूढ़ों के आशीर्वाद से सफलता मिलेगी। चीकू का सेवन करें।

सिंह- दान-धर्म में अभिरुचि होगी। अकस्मात लंबी यात्रा भी हो सकती है। संतान सुख, स्त्री सुख सामान्य बना रहेगा। धनलाभ होगा। हरी मिर्च का सेवन करें।

कन्या- विदेश यात्रा करना शुभप्रद रहेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। स्त्री वर्ग से भोग व ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। भाग्य का सितारा प्रबल है। गाजर का सेवन करें।



तुला- गलत फैसला घाटा करवा सकता है। यात्रा रद्द होने के आसार हैं। विरोधी पक्ष हावी होकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आत्मविश्वास ना खोएं। भिंडी का सेवन करें।

वृश्चिक- किसी बुरी खबर से मन विचलित होगा। आर्थिक स्‍थिति कमजोर रहेगी। यात्रा कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच अशांति बनी रहेगी। गाजर का सेवन करें।

धनु- संतान पक्ष से विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। मन शुद्ध होगा। हृदय की प्रसन्नता गायब रहेगी। संतान पक्ष अपनी ही मौज-मस्ती में लगा रहेगा। सेबफल का सेवन करें।



मकर- सट्टे-लॉटरी व जुए से इस महीने में बचें अन्यथा लाभ की अपेक्षा हानि होगी। काम का बोझ बना रहेगा। जीवन में समन्वय बनाएं। गलत कार्यों से बचें। साबूदाने का सेवन करें।

कुंभ- पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। यात्रा करना विशेष शुभ है। विदेश भी जा सकते हैं। पत्नी पक्ष का भरपूर सहयोग मिलेगा। हरी मिर्च का सेवन करें।

मीन- अविवाहितों के रिश्ते तय होंगे। नया वस्त्र व आभूषण भी खरीद सकते हैं। मन में नया उत्साह व जोश पैदा होगा। इष्ट मित्रों के सहयोग से धन प्राप्ति के योग हैं। चीकू का सेवन करें