मंगलवार, 8 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. इंदौर
Written By WD

मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार (वीडियो रिपोर्ट)

नार्कोटिक्स विभाग
नार्कोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने मुखबिर की सूचना के आधार पर इंदौर में दो लोगों को आधा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

नार्कोटिक्स के अधिकारी आरसी ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम मुश्ताक निवासी चंदन नगर और अमित राजपाल निवासी खातीवाला टैंक हैं। अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ये दोनों मादक पदार्थ के साथ हैं, इस पर अधिकारियों ने इन्हें रंगेहाथों पकड़ा।