Famous VIP Couple | प्रमुख वीआईपी दंपति
पति-पत्नी दोनों हैं वीआईपी
ND
SUNDAY MAGAZINEपूरी तरह घरेलू महिला और खुद को रसोई और घर के कामकाज तक सीमित रखने वाली राबड़ी देवी अब न सिर्फ राजनीति में सक्रिय हैं बल्कि राष्ट्रीय जनता दल में लालू से ज्यादा लोकप्रिय हैं।
दोनों वीआईपी पति-पत्नी अब घर और सियासत दोनों जगह एक-दूसरे को संभाल रहे हैं। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया और उनकी अर्थशास्त्री पत्नी ईशर जे. अहलूवालिया की जोड़ी भी वीआईपी दंपति में शुमार होती है।
ND
SUNDAY MAGAZINEबॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन अमिताभ से पहले हिंदी फिल्मों में हिट हो गई थीं। बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि जया के कहने पर ही प्रकाश मेहरा ने सुपरहिट फिल्म 'जंजीर' में अमिताभ को इंस्पेक्टर विजय की भूमिका दी थी जिसके बाद अमिताभ सुपर स्टार बने। कभी इलाहाबाद से अमिताभ के लोकसभा चुनाव का काम संभाल चुकी जया अब राज्यसभा में समाजवादी पार्टी की सांसद हैं।
बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी उन्हीं की तरह शादी से पहले ही सुपर स्टार बन चुकी थीं। पति अभिषेक भी फिल्मी सितारे हैं लेकिन जया की तर्ज पर ऐश्वर्या ने फिल्मों में काम करना नहीं छोड़ा। धर्मेंद्र-हेमा मालिनी भी इसी श्रेणी के दंपति हैं। शबाना आजमी-जावेद अख्तर, वृंदा करात-प्रकाश करात, परणीत कौर-अमरेंद्र सिंह, सुखबीर बादल और सांसद पत्नी जैसे कई दंपत्ति इस श्रेणी में हैं।
