• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. गुदगुदी
  3. व्हाट्‍स एप की दुनिया
  4. whatsapp corner
Written By

व्हाट्स एप कॉर्नर : शादी के बाद मौत

व्हाट्स एप कॉर्नर : शादी के बाद मौत - whatsapp corner
शादी के बाद मौत

एक मक्खी की शादी एक मच्छर से हो गई,
अगले दिन मक्खी का रो रोकर बुरा हाल,
उसकी सहेली ने पूछा : आखिर हुआ क्या??
कुछ बताओ तो सही...
मक्खी : क्या बताउं, मुझसे कैसा पाप हो गया..
कल रात को गुडनाइट चला दी मैंने, तेरे जीजाजी
का देहांत हो गया...

पति की तमन्ना

पति अपनी पत्नी से कहता है..
पति : हर सुबह उठने के बाद मैं भगवान से सिर्फ एक
ही प्रार्थना करता हूं...
पत्नी : क्या ??
पति : यही कि भगवान सबको तुम्हारे जैसी पत्नी दे..
पत्नी खुश होते हुए : अच्छा...
पति : हां, और क्या बाकि लोगों को भी तो थोड़ा दुख
उठाने दो, मैं ही अकेला क्यों भुगतूं..

                                                                                           अगले पेज पर चायनीज पत्नी...
चायनीज पत्नी

चिटकू के पड़ोसी की पत्नी चायनीज थी,
ज्यादा बीमार होने के कारण एक साल पूरा होते
होते मर गई..
चिटकू पड़ोसी को सांत्वना देने पहुंचा और उसके
कंधे पर हाथ रखकर बोला : चायनीज थी और कितना
चलती...


विभिन्न तरह के कामकाजियों की पत्नियां, उनसे कैसे लड़ती हैं ..

पायलट की बीवी : ज्यादा मत उड़ा करो तुम ..
टीचर की बीवी : मुझे मत सीखाओ तुम ...
पैंटर की बीवी : तुम्हारा थोबड़ा रंग दूंगी ..
अब दिख रहा है तुम्हारा असली रंग ..
धोबी की बीवी : धोके रख दूंगी ...
 कितना मैल भरा है तुम्हारे मन में ..
अभिनेता की बीवी : ज्यादा नाटक मत करो..
डेंटिस्ट की बीवी : बत्तीसी तोड़ दूंगी ..
व्यापारी की बीवी : हिसाब से रहो..
इंजीनियर की बीवी : सारे पुर्जे ढ़ीले कर दूंगी..
आर्किटेक्ट की बीवी : ढ़ंग से रहो, वरना थोबड़े का डिज़ाइन बदल दूंगी...  
पंडित की बीवी : घंटी बजा दूंगी...  
कारीगर की बीवी : ईंट से ईंट बजा दूंगी ..
डॉक्टर की बीवी : तुम्हारा इलाज तो मैं करूंगी ..
 तुम्हारा ऐसा इलाज करूंगी ..
रसोइए की बीवी : ऐसा मजा चखाउंगी कि जिंदगी भर याद रखोगे ...
एडमिन की बीवी : ज्याद उछलोगे तो OLX पर बेच दूंगी

                                                                                                 अगले पेज पर दोस्तों का प्यार...
दोस्तों का प्यार

लड़की का फेसबुक पे स्टेटस :  वो बेवफा निकला।
कमेंट्स लड़कों के:
 1. डिअर, वो आपके लायक नहीं था।
 2. तुम कहां वो साला बन्दर और कहां आप।
 3. मैंने तो पहले ही कहा, सब मेरे जैसे नहीं होते।
 4. कभी हमें अजमा के देखो, पता चलेगा भरोसा क्या है।
 5. जो भी हुआ अच्छा ही हुआ, चिंता मत करो जान।

लड़के का फेसबुक पे स्टेटस : वो बेवफा निकली।

कमेंट्स नजदीकी दोस्तों के
1. साले, तेरी शकल ही गधे जैसी है।
2. तेरे से बस आज तक कोई पटी है?
3. तुझ जैसो से भी लड़की पटेगी।
4. तेरे से कुछ नहीं होगा बच्चे, चल अब उसका नम्बर मुझे दे।