Fact Check: क्या कंगना-उर्मिला विवाद के बीच अमूल ने शेयर किया ये पोस्टर? जानिए पूरा सच
इन दिनों बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर जबरदस्त बहस चल रही है। इस बहस के दौरान कंगना रनौत ने उर्मिला मातोंडकर को ‘सॉफ्ट पोर्न स्टार’ बता दिया। इस बीच सोशल मीडिया पर अमूल का एक पोस्टर वायरल हो रहा है। इस कार्टून में उर्मिला मातोंडकर नजर आ रही हैं। लोग दावा कर रहे हैं कि अमूल ने कंगना बनाम उर्मिला के बीच इस पोस्टर को बनाया है।
क्या है वायरल पोस्टर में-
अमूल के इस कार्टून में उर्मिला मातोंडकर फिल्म ‘रंगीला’ वाले रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस कार्टून में लिखा- ‘Not Masoom Anymore’। पोस्टर में नीचे की साइड लिखा है कि ‘अमूल रंगीला मख्खन’। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्टर के लिए अमूल की आलोचना की है।
क्या है सच-
पड़ताल में हमें जाने-माने निर्देशक रामगोपाल वर्मा का एक ट्वीट मिला, जिसमें उन्होंने बताया है कि रंगीला फिल्म के रिलीज के बाद अमूल ने यह पोस्टर रिलीज किया था।
जर्नलिस्ट स्वाति चतुर्वेदी को जब पता चला कि वह पोस्टर 25 साल पुराना है तो उन्होंने भी अपना वो पोस्ट डिलीट कर दिया है।
वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि उर्मिला मातोंडकर वाला अमूल का पोस्टर अभी का नहीं है, बल्कि अमूल ने ये पोस्टर 25 साल पहले ‘रंगीला’ के रिलीज के बाद बनाया था।
क्या है वायरल पोस्टर में-
अमूल के इस कार्टून में उर्मिला मातोंडकर फिल्म ‘रंगीला’ वाले रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस कार्टून में लिखा- ‘Not Masoom Anymore’। पोस्टर में नीचे की साइड लिखा है कि ‘अमूल रंगीला मख्खन’। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्टर के लिए अमूल की आलोचना की है।
क्या है सच-पड़ताल में हमें जाने-माने निर्देशक रामगोपाल वर्मा का एक ट्वीट मिला, जिसमें उन्होंने बताया है कि रंगीला फिल्म के रिलीज के बाद अमूल ने यह पोस्टर रिलीज किया था।
Amul hoarding after RANGEELA released @UrmilaMatondkar pic.twitter.com/CDUZbBvrMQ
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) September 11, 2020
Ah ok. Deleting the tweet Anurag https://t.co/tZPZ5aaEt8
— Swati Chaturvedi (@bainjal) September 18, 2020

