बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. फैक्ट चेक
  4. Fact check congress leader Digvijay singh shared-misleading video of bjp mp nand kumar derogatory remark over women of up
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (19:11 IST)

Fact Check: क्या MP के BJP सांसद नंद कुमार ने कहा ‘यूपी की महिलाएं साल में 52 बच्चे पैदा करती हैं’? जानिए पूरा सच

Digvijay singh
सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें मध्य प्रदेश के भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह को एक विवादित बयान देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वह कहते सुनाई देते हैं कि “यूपी में ऐसी भी महिलाएं हैं जो हफ्ते भर में एक बच्चा और साल भर में 52 बच्चे पैदा करती हैं।” यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
 
क्या है वायरल-

दिग्विजय सिंह ने यह वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है- ‘नंद कुमार जी जो इस वीडियो पर आपके उत्तर प्रदेश की महिलाओं के बारे बयान आ रहा है वह क्या सही है? हम भी ऐसी महिलाओं के बारे में जानना चाहेंगे।’



उत्तर प्रदेश कांग्रेस के ऑफिशियल फेसबुक पेज से भी इस वीडियो को पोस्ट किया गया है।



क्या है सच-

दिग्विजय सिंह की ट्वीट के रिप्लाई में एक ट्विटर यूज़र ने नंद कुमार के वायरल वीडियो का लंबा वर्ज़न डाला है, जिसे देखने पर हमें पता चला कि नंद कुमार सिंह, राहुल गांधी के एक पुराने वीडियो का जिक्र करते हुए ये बातें कह रहे हैं। वीडियो में नंद कुमार कह रहे हैं- ‘राहुल गांधी का वीडियो वायरल हुआ है वो देख लो, आज उन्होंने वीडियो में कहा है यूपी में ऐसी भी महिलाएं हैं जो हर हफ़्ते बच्चा देती है। साल भर में 52 बच्चे देती है। ये मैंने वीडियो में देखा है। आप भी देखो।’



आपको बता दें कि पिछले साल जब राहुल गांधी का वीडियो वायरल हुआ था तो वेबदुनिया ने उसका फैक्ट चेक किया था और वीडियो की सच्चाई सबके सामने लाई। दरअसल, राहुल गांधी ने कभी नहीं कहा कि यूपी में ऐसी महिलाएं हैं, जो साल में 52 बच्चे पैदा कर सकती हैं, बल्कि वह तो यूपी में जननी सुरक्षा योजना में हुए भ्रष्टाचार के बारे में बता रहे थे।
ये भी पढ़ें
बिहार चुनाव : BJP ने लोजपा को 'वोट कटवा' कहा, निजी स्वार्थ के लिए भ्रम फैलाने का लगाया आरोप