रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals

BSEB Bihar Board 10th Result 2022: पत्रकार बनना चाहती हैं बिहार बोर्ड की टॉपर Ramayani Roy

बिहार बोर्ड (BSEB Bihar Board 10th Result 2022) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। औरंगाबाद के दाउदनगर की रामायणी राय फर्स्ट टॉपर रही हैं। रामायणी राय को 500 में से कुल 487 अंक मिले हैं। रामायणी को 490 अंक मिलने की उम्मीद थी। फिर भी टॉपर बनकर बहुत खुश हैं। रामायणी राय पत्रकार बनना चाहती हैं। दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से नवादा की सानिया कुमारी और मधुबनी के विवेक कुमार ठाकुर रहे। तीसरे स्थान पर औरंगाबाद की प्रज्ञा कुमारी रहीं। इस बार कुल 12 लाख 86 हजार 971 विद्यार्थी उतीर्ण हुए हैं। सफल होने वालों में 6 लाख 78 हजार 110 छात्र हैं, जबकि छात्राओं की संख्या 6 लाख 8 हजार 861 है। टॉप 10 में कुल 47 स्टूडेंट शामिल हुए हैं, जबकि टॉप 5 में 4 लड़कियों ने अपनी जगह बनाई। #BiharBoardResult2022 #Bihar10thresult #Biharmatricresults #BSEB10thResult2022#BiharBoard10thResult #BoharBoardTopper Visit our Website : https://hindi.webdunia.com/ Like us on Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Follow us on Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Follow us on Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/