Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
Basant Panchami 2025: इस बार 2 दिन मनाई जा रही है बसंत पंचमी। यह त्योहार उदयातिथि के अनुसार 3 फरवरी 2025 सोमवार को रहेगा परंतु मतांतर और पंचांग भेद के चलते अधिकतर जगहों पर 2 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन होगी माता सरस्वती की पूजा। दोनों ही दिन माने तो हमें इस दिन कुछ ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इन्हें करने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है।
ALSO READ: बसंत पंचमी 2 या 3 फरवरी 2025 को, जानिए सही डेट और टाइम, पूजा का मुहूर्त और चौघड़िया
बसंत पंचमी के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
1. वस्त्र: बसंत पंचमी के दिन काले, कत्थई, मटमैले और गंदे वस्त्र नहीं पहनना चाहिए। इस दिन रंग-बिरंगे कपड़े पहनने चाहिए। संभव हो तो पीले वस्त्र पहनने चाहिए।
2. वाणी: इस दिन वाणी पर संयम रखना चाहिए और किसी को अपशब्द बोलने से बचना चाहिए। इस दिन झगड़े से भी बचना चाहिए। आज के दिन शुभ बोले और शुभ सोचें।
3. खानपान: इस दिन तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। मांस-मदिरा के सेवन से दूर रहना चाहिए। वसंत पंचमी के दिन बिना स्नान किए भोजन नहीं करना चाहिए।
4. ब्रह्मचर्य: इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना बेहद जरूरी है।
5. पौधे: वसंत पंचमी के दिन पेड़-पौधे नहीं काटने चाहिए। इस दिन फसल काटने का कार्य भी नहीं करना चाहिए।
6. विद्या का सामान : इस दिन कलम, कागज, दवात का पूजन करें, स्टेशनरी के सामान का अपमान न करें।
बसंत पंचमी के दिन क्या करें:
2. अन्नप्राशन का दिन: 6 माह पूरे कर चुके बच्चों को अन्न का पहला निवाला भी इसी दिन खिलाया जाता है। अन्नप्राशन के लिए यह दिन अत्यंत शुभ माना गया है।
3. परिणय प्रसंग: बसंत पंचमी को परिणय सूत्र में बंधने के लिए भी बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है।
4. गृह प्रवेश: गृह प्रवेश से लेकर नए कार्यों की शुरुआत के लिए भी इस दिन को शुभ माना जाता है।