1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. students forcefully entered at midnight created ruckus fired threw bombs Lucknow

Lucknow : फ्री का खाना खाने विवाह समारोह में घुसे लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने मचाया बवाल, जमकर तोड़फोड़ की

Lucknow
आपको फिल्म थ्री इडियट्‍स का वह दृश्य याद होगा जिसमें आमिर खान अपने दोस्तों के साथ एक शादी में फ्री का खाना खाने चले जाते हैं, ऐसा मामला लखनऊ में सामने आया है। यहां घुसे छात्रों ने शादी में जमकर तोड़फोड़ की। मीडिया खबरों के मुताबिक फायरिंग और बमबाजी की बात भी सामने आई है।   
आईटी चौराहे के पास रामाधीन मैरिज लॉन में कैसरबाग क्षेत्र से एक बारात आई हुई थी। लखनऊ विश्वविद्यालय के हॉस्टल से कुछ छात्र खाना खाने के लिए यहां घुस गए, जिन्हें पहचान लिया और उनकी आपस में कहा-सुनी हो गई। छात्र होस्टल से अपने साथियों को लेकर आए और हंगामा शुरू कर दिया।

मीडिया खबरों के मुताबिक बारातियों के साथ भी मारपीट की गई। छात्रों ने महिलाओं से भी अभद्रता की। दूल्हे के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया और छात्रों पर फायरिंग और बमबारी का आरोप भी लगाया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लिया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
महाराष्ट्र के मारकडवाड़ी में पुलिस ने रोका मतदान, शक दूर करने के लिए ग्रामीण करवा रहे थे बैलट से डमी वोटिंग