रायबरेली में योगी के मंत्री ने रोका राहुल गांधी का रास्ता, जानिए क्या है मामला?
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी के काफिले को रोक दिया। योगी के मंत्री दिनेश प्रतापसिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे।
Rahul Gandhi in Raebareli : उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार को दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले को रोक दिया। नारेबाजी और हाथापाई के बीच पुलिस ने हालात संभाले। मामला बिहार में में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर टिप्पणी से जुड़ा है।
पीएम को गाली देने मामले को लेकर योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ राहुल के रास्ते में धरने पर बैठ गए। उन्होंने राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाए। दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली सीट पर राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था, हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस ने राहुल के काफिला करीब 1 किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया। पुलिस मंत्री दिनेश सिंह को उठाने पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धक्कामुक्की भी हुई। इस दौरान राहुल का काफिला 5 मिनट रुका रहा।
लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी का यह छठा रायबरेली दौरा है। वह 10 और 11 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें