सम्बंधित जानकारी
- Ayodhya भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रसिद्ध शेफ बनाएंगे नरेन्द्र मोदी का भोजन, खिलाएंगे गुजराती पकवान
- Ayodhya: राम मंदिर भूमिपूजन, अब 200 नहीं 600 लोग शामिल होंगे समारोह में
- क्या राम मंदिर के भूमिपूजन में शामिल हो पाएंगे मुख्य पुजारी सतेन्द्र दास?
- राम मंदिर : अयोध्या जाएगी कानपुर प्रांत के 21 जिलों के पौराणिक स्थल की माटी, जल व गंगाजल
- 5 अगस्त को अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर प्रदर्शित किए जाएंगे भगवान राम के चित्र
Mayawati | दलित महामंडलेश्वर को अयोध्या भूमिपूजन में बुलाने का मायावती ने लिया पक्ष
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने दलित महामंडलेश्वर स्वामी कन्हैया प्रभुनंदन गिरि को अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर के भूमिपूजन में आमंत्रित करने का समर्थन करते हुए शुक्रवार को कहा कि इससे जातिविहीन समाज बनाने की संवैधानिक मंशा पर कुछ असर पड़ता।
मायावती ने ट्वीट किया कि दलित महामंडलेश्वर स्वामी कन्हैया प्रभुनंदन गिरि की शिकायत के मद्देनजर यदि अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले भूमिपूजन समारोह में अन्य 200 साधु-संतों के साथ इनको भी बुला लिया गया होता तो यह बेहतर होता। उन्होंने कहा कि इससे देश में जातिविहीन समाज बनाने की संवैधानिक मंशा पर कुछ असर पड़ सकता था।
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि वैसे जातिवादी उपेक्षा, तिरस्कार व अन्याय से पीड़ित दलित समाज को इन चक्करों में पड़ने के बजाए अपने उद्धार हेतु श्रम एवं कर्म में ही ज्यादा ध्यान देना चाहिए व इस मामले में भी अपने मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बताए रास्ते पर चलना चाहिए, यही बीएसपी की इनको सलाह है। (भाषा)
