सम्बंधित जानकारी
- Anil Dujana Encounter : Delhi NCR तक फैला था गैंगस्टर अनिल दुजाना का खौफ, पढ़िए Criminal story
- मेरठ में यूपी STF ने गैंगेस्टर अनिल दुजाना को एनकाउंटर में किया ढेर, हत्या के 18 से ज्यादा मामले थे दर्ज
- यूपी नगरीय निकाय चुनाव: 37 जिलों में वोटिंग, सीएम योगी ने डाला वोट
- UP में बदमाशों ने तोड़ा गऊशाला का ताला, 18 गायों की ली जान, मामला दर्ज
- यूपी पुलिस पर चढ़ा IPL का रंग, क्रिकेट के बहाने कही बड़ी बात
Anil Dujana Encounter : नेपाल भागने की तैयारी में था अनिल दुजाना, Meerut STF ने बताई एनकाउंटर की कहानी
मेरठ। Gangster Anil Dujana Encounter by UP STF: पश्चिमी उत्तरप्रदेश का कुख्यात अपराधी अनिल दुजाना (anil dujana) को गुरुवार दोपहर मेरठ एसटीएफ (Meerut STF) ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मेरठ एसटीएफ ने बताया कि गैंगस्टर नेपाल भागने की तैयारी में था।
मेरठ एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि गंगनहर के पास उसकी लोकेशन मिलते ही उनकी टीम ने उसे घेर लिया।
उन्हें सूचना मिली थी कि दुजाना नेपाल भागने की तैयारी में था। उन्होंने बताया कि अनिल दुजाना पिछले काफी समय से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था लेकिन कुछ ही समय पहले वह जमानत पर छूट गया था।
वारदात करने आया था दुजाना : पुलिस ने बताया कि अनिल दुजाना किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आज मेरठ में भोला झाल पर आया था। मुखबिर की सूचना पर मेरठ एसटीएफ ने उसे चारों ओर से घेर लिया। वह पुलिस टीम पर गोलीबारी करते हुए फरार होने की फिराक में था लेकिन पुलिस की गोली से उसकी मौत हो गई।
दुजाना पर डेढ़ दर्जन हत्या समेत लूट, डकैती, रंगदारी और फिरौती आदि के पांच दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे और पुलिस ने उALSO READ: Anil Dujana Encounter : Delhi NCR तक फैला था गैंगस्टर अनिल दुजाना का खौफ, पढ़िए Criminal storyस पर इनाम भी घोषित किया हुआ था।
खौफ का पर्याय बन चुका था दुजाना : दुजाना हाल ही में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। अनिल दुजाना खौफ का पर्याय बन चुका था।
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर के दुजाना गांव निवासी सुंदर नागर उर्फ सुंदर डाकू के नाम से जाना जाने वाला अनिल दुजाना का कभी दिल्ली एनसीआर में खौफ फैला था। (एजेंसियां) Edited By : Sudhir Sharma
