सम्बंधित जानकारी
- CM योगी का विजन, गाय बनेगी मजबूत अर्थव्यवस्था का आधार, बड़ी संख्या में गो पालकों को होगी आमदनी
- यूपी एआई एंड हेल्थ इनोवेशन कॉन्फ्रेंस, अगला ब्रेक-थ्रू अमेरिका की सिलिकॉन वैली में नहीं, बल्कि UP के टियर-2 व टियर-3 शहरों में होगा
- AI मिशन के तहत UP में लागू होंगे 2000 करोड़ रुपए के कार्यक्रम, CM योगी आदित्यनाथ का ऐलान
- UP में नव मंत्र से संवरेगा बेटियों का भविष्य, बागपत मॉडल बना नई मिसाल
- AI के प्रयोग से UP बनेगा हेल्थ व इनोवेशन सेक्टर का पावर हाउस
प्रयागराज माघ मेले में लगी आग, फायर बिग्रेड ने तुरंत काबू पाया
माघ मेला में फायर सर्विस की सक्रियता के चलते मेला क्षेत्र में लगी आग पर त्वरित काबू पा लिया गया।
प्रयागराज में मंगलवार दिनांक को मेला क्षेत्र अंतर्गत थाना झूँसी, सेक्टर–05 में श्री राम नाम एवं मानव प्रचार संघ, निकट संगम लोवर चौराहा स्थित संस्था परिसर में विद्युत आपूर्ति के दौरान लाइट फ्लक्चुएशन के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना हुई।
घटना की सूचनाप्राप्त होते ही घटनास्थल के निकट ड्यूटीरत दो-पहिया फायर वाहन तत्काल मौके पर पहुँचा। इसके उपरांत मात्र 02 मिनट के भीतर फायर सर्विस के कुल 6 वाहन घटनास्थल पर पहुँच गए तथा तत्परता से अग्निशमन कार्यवाही प्रारम्भ की गई।
माघ मेला पुलिस के मुताबिक इस आगजनी की घटना में 02 छोलदारियां जलने की सूचना है। किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा अन्य संपत्ति की क्षति नहीं हुई है। फायर सर्विस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया है तथा स्थिति पूर्ण रूप से नियंत्रण में है।
