सम्बंधित जानकारी
- Facebook का धमाकेदार फीचर, ओरिजिनल टीवी कार्यक्रम बनाने की योजना
- बड़ी खबर, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे चिपलून में पुलिस हिरासत में
- सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर, अब तक 100 से अधिक का सफाया
- सलमान खान को एयरपोर्ट पर ASI ने रोका तो CISF ने किया मोबाइल जब्त
- बार बार क्यों घायल होते हैं हार्दिक पांड्या? पूर्व पाक सलामी बल्लेबाज ने दिया जवाब
UP: किशोरी से 5 लोगों ने की मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में मौत | teenager
नोएडा। उत्तरप्रदेश के नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के लडपुरा गांव में रहने वाली एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ 5 लोगों ने कथित रूप से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के लडपुरा गांव के रहने वाले रमेश शर्मा के बाग में बुलंदशहर के रहने वाले रामू माली रखरखाव का काम करते थे और तथा वह अपने परिवार सहित वहीं पर रहते थे। पांडे ने बताया कि उसके थोड़ी दूर पर बुलंदशहर के ही रहने वाले माली धारा सिंह अपने परिवार सहित रहता था।
उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को रामू के बाग से लोहे का गाटर चोरी हो गया और इस चोरी का शक उसने धारा के बेटे पर जाहिर किया और इस बात को लेकर रामू तथा धारा के बीच मारपीट हो गई। उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान बीच-बचाव में आई रामू की 13 वर्षीय बेटी रेखा को गंभीर चोट आई जिसे उपचार के लिए उसे ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार की देर रात रेखा की मौत हो गई।(भाषा)
