बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में आग, 5 की मौत
लखनऊ में 1 किमी दूर से दिख रही था आग की लपटे, कांच तोड़कर यात्रियों को निकाला
Lucknow fire in sleeper bus : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब बिहार से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस में आग लग गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।
लखनऊ के किसान पथ पर हुए हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत मौके से भाग गए निकले। बस में बैठे यात्रियों को पुलिस और आम लोगों की मदद से कांच को तोड़कर बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि बस में 60 से ज्यादा लोग सवार थे और बस में जब आग लगी उस वक्त सभी लोग सो रहे थे।
अपर पुलिस आयुक्त (मोहनलालगंज) रजनीश वर्मा ने बताया कि बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक निजी बस में सुबह करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग लगने से बस में सवार 2 बच्चों, 2 महिलाओं और 1 पुरूष की मौत हो गई। हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
आग इतनी भयावह तक थी कि इसकी लपटे 1 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थी। दमकलकर्मियों ने आधे घंटे में किसी तरह आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस के गेयर बाक्स में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें