dharma sangrah
Mon, 9 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Akhilesh Yadav, Mulayam Singh Yadav,

अखिलेश फिर बनेंगे मुख्यमंत्री : मुलायम सिंह

Akhilesh Yadav
लखनऊ। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने रविवार को स्पष्ट किया कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है और अखिलेश यादव एक बार फिर मुख्यमंत्री  बनेंगे।
मुलायम ने यहां अपना मतदान करने के बाद कहा कि सपा में आपस में कोई मतभेद नहीं है। मुख्यमंत्री तो अखिलेश बनेगा, क्योंकि उसके कार्यकाल में  विकास के कार्य हुए हैं। 
यह पूछने पर कि वे इस बार पूर्व के विधानसभा चुनाव की तरह प्रचार क्यों नहीं कर रहे हैं? मुलायम ने कहा कि वे प्रचार कर रहे हैं। अभी और चरण बाकी हैं और वे पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। जब छोटे भाई शिवपाल यादव की जीत के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि शिवपाल बड़े अंतर से विजयी होंगे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
उप्र ने मोदी को नहीं, सपा को गोद लिया है : मुलायम