Budget 2026 : क्या सस्ते होंगे सोने और चांदी, Economic Survey में सरकार ने दी जानकारी
सोने और चांदी में लगातार तेजी बनी हुई। आज गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया। निवेशकों और सर्राफा बाजार के रेटर्स के अनुसार चांदी की कीमत आज पहली बार 4,00,000 रुपए प्रतिकिलो से ऊपर पहुंच गई है, जबकि सोने के दाम भी लगातार नए स्तर पर पहुंच रहे हैं। संसद में गुरुवार को पेश आर्थिक समीक्षा में सरकार ने कहा कि दुनिया में अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश के रूप में लगातार मांग के कारण कीमती धातुओं - सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि जारी रहने के आसार हैं।
भारत में गुरुवार को चांदी MCX के साथ ही सराफा बाजार में भी 4 लाख के पार पहुंची गई। 21 may 2025 को 1 लाख का सोना मात्र 8 माह में 4 लाख से पार पहुंच गया। चांदी की तेज चाल ने निवेशकों को हैरान कर दिया। सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना भी तेज गति से आगे बढ़ते हुए 1,78,850 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 22 कैरेट सोने के दाम 1,63,950 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,34,140 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं। वायदा कारोबार में दोपहर 2.42 बजे सोना 9,368 से ज्यादा की तेजी के साथ 1,75,283 पर पहुंच गया।
संसद में गुरुवार को पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया कि अगले वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति के चिंता का विषय बनने की आशंका नहीं है। हालांकि, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश के रूप में लगातार मांग के कारण कीमती धातुओं - सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि जारी रहने के आसार हैं।
समीक्षा में कहा गया कि विनिमय दर में उतार-चढ़ाव, मूल धातुओं की कीमतों में तेजी और वैश्विक अनिश्चितताओं से जुड़े जोखिम अभी खत्म नहीं हुए हैं. इन पर लगातार नजर रखने और जरूरत के मुताबिक नीतिगत कदम उठाने की जरूरत होगी। समीक्षा के अनुसार, आपूर्ति पक्ष की अनुकूल परिस्थितियों और जीएसटी दरों के युक्तिकरण के क्रमिक लाभ के कारण महंगाई का परिदृश्य नरम बना हुआ है। Edited by : Sudhir Sharma