1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By ND

सिमर का इम्तिहान

ससुराल सिमर का
छोटे परदे के धारावाहिकों ने अपनी प्रस्तुति और कथानकों को लेकर वाकई बड़े-बड़े कारनामे करने शुरू कर दिए हैं। इनके लेखकों और निर्देशकों की नित नई ऊंचाइयां छूती कल्पनाओं ने इस बार कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ससुराल सिमर का की जोड़ी प्रेम और सिमर का इम्तिहान लिया।

सुना है कि कहानी में आए जिस नए मोड़ के मुताबिक प्रेम और सिमर को वैष्णोदेवी जाना पड़ा, उसकी शूटिंग के दौरान इस जो़ड़ी ने वाकई कमाल कर दिखाया। धारावाहिक में सिमर का किरदार कर रही दीपिका को काफी नाजुक और नफासत वाली अदाकारा माना जाता है लेकिन धारावाहिक के इस दृश्य के मुताबिक सिमर को प्रेम को व्हीलचेयर पर बिठाकर वैष्णोदेवी मंदिर की चढ़ाई चढ़नी थी और वह भी नंगे पांव।

यूनिट के लोग ये देखकर तब हैरान रह गए जब दीपिका ने बिना किसी खास परेशानी के ये काम भी कर दिखाया। इस बारे में दीपिका का कहना है, मैं जब पूरी चढ़ाई पूरी करके माता के दरबार के पास पहुंची तो मुझे भी यकीन नहीं हो रहा था कि मैंने ऐसा कर दिखाया है। शायद ये उस पवित्र स्थान के वातावरण, वहां मौजूद सकारात्मक ऊर्जा और मेरे भीतर जागे नए हौसले की वजह से हो सका। इस अनोखी यात्रा के बाद तो वाकई मुझे उस स्थान में श्रद्धा और बढ़ गई हैं। नंगे पैर चलते हुए और जय माता दी के नारे लगाते हुए मुझे एक बार भी न तो थकान महसूस हुई और न ही मुझे किसी तरह की दिक्कत हुई।
लेखक के बारे में
ND