ganesh chaturthi
Wed, 23 Sep 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Behadd, Kushal Tondon, Jennifer Winget

बेहद होने वाला है बंद... इसकी जगह लेगा यह सुपरहिट शो

बेहद
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले हिट शो बेहद को एक साल हो चुका है। शो में काफी मोड़ और ट्विस्ट आए जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। कुशाल टंडन, जेनिफर विंगेट और अनेरी वाजनी को उनके अभिनय के लिए बहुत सराहना मिली।
 
आखिरकार सितंबर से बेहद शो बंद हो रहा है। इस पर कुशाल ने स्क्रीन वाइफ जेनिफर विंगेट के साथ एक पुरानी पिक्चर शेयर की है जो बहुत प्यारी है। तस्वीर पिछले साल की है जब बेहद की शुरुआत हुई थी। कुशाल ने लिखा तब और अब ... एक साल हो गया.. कैसे समय गुज़र जाता है.. 
 
खबर है कि बेहद बंद होने के बाद अब अमिताभ बच्चन का 'कौन बनेगा करोड़पति' शो आने वाला है। 
ये भी पढ़ें
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी का बदला जा सकता है समय