WD WD |
रेस 2 (एक्शन): रणवीर अपनी पत्नी सोनिया की मौत का बदला लेने के लिए तुर्की के इंडियन माफिया से हाथ मिलाता है। क्या वह अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएगा?
कलाकार: सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, जैकलिन फर्नांडिस, अमीषा पटेल, अनिल कपूर निर्देशक: अब्बास - मस्तान
स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
कलाकार: अजय देवगन, काजल अग्रवाल, प्रकाश राज निर्देशक: रोहित शेट्टी
स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा (एडवेंचर): बचपन के तीन दोस्त कबीर, इमरान और अर्जुन मिलकर स्पेन में बैचलर टूर पर निकल जाते हैं। स्पेन में उनकी मुलाकात लैला से होती है। अपने इस सफर के दौरान वे तीनों अपने - अपने डर पर काबू पाकर एक नई जिंदगी की खोज करते हैं।
कलाकार: रितिक रोशन, अभय देओल, फरहान अख्तर, कैटरीना कैफ, नसीरूद्दीन शाह निर्देशक: जोया अख्तर
मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
मर्डर 3 (थ्रिलर): निशा अपने बॉयफ्रेंड विक्रम के साथ उसके बंगले पर रहने चली आती है। वह डरावना बंगला अपने अंदर कई राज समेटे है जिनका खुलासा निशा के सामने एक - एक करके होने लगता है। जैसे ही रहस्य सामने आने लगता है वैसे विक्रम की गायब हुई पूर्व प्रेमिका भी सभी के लिए पहेली बन जाती है।कलाकार: रणदीप हुड्डा, अदिति राव हैदरी, सारा लॉरेन निर्देशक: विशेष भट्ट
फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
अभिमान (ड्रामा): एक लोकप्रिय गायक अपनी पत्नी को भी गायन के पेशे को अपनाने के लिए कहता है। कुछ ही दिनों में उसकी पत्नी उससे ज्यादा काबिल गायिका बन जाती है जिसकी सफलता से वह खुद ही जलने लगता है।कलाकार: अमिताभ बच्चन, बिंदू, जया बच्चन निर्देशक: ऋषिकेश मुखर्जी