Five Host of big Boss | बिग बॉस के पांच होस्ट
बिग ब्रदर की तर्ज पर शुरू हुए रियलिटी शो बिग बॉस की शुरुआत नवंबर 2006 से हुई। अब तक इसके चार सीजन प्रसारित हो चुके हैं और फिलहाल पांचवां सीजन जारी है। रियलिटी शो में होस्ट की अहम भूमिका होती है और जब यह काम किसी नामी हस्ती के द्वारा किया जाता है तो शो को फायदा होना लाजमी है।
बिग बॉस को होस्ट के रूप में अब तक बड़े पर्दे के नामी कलाकार ही सामने आए हैं, जिससे इस शो के प्रति दर्शकों की रूचि कायम रही है। दर्शक अपने पसंदीदा कलाकार को होस्ट के रूप में देखना पसंद करते हैं।
बिग बॉस जैसे शो के होस्ट के लिए चुनौतियां कम नहीं हैं, यहां बड़ा नाम ही काफी नहीं है, बल्कि अपने प्रेजेंटेशन से दर्शकों को बांधे रखना, उनकी उम्मीद पर खरा उतरना भी जरूरी है। बिग बॉस को ही लीजिए, इसके हर सीजन में अलग-अलग होस्ट दिखाई दिए। सबकी अलग शैली व प्रस्तुतिकरण का असर टीआरपी रेटिंग्स पर दिखाई दिया। आइए जानते हैं बिग बॉस के पांच होस्ट के बारे में।

बिग बॉस सीजन 1 (अरशद वारसी)
PR |
बिग बॉस सीजन 2 (शिल्पा शेट्टी)
PR |
बिग बॉस सीजन 3 (अमिताभ बच्चन)
बॉलीवुड के शहंशाह और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने अद्भुत अंदाज से बिग बॉस सीजन 3 में चार चांद लगा दिए। पिछले सीजन की होस्ट रहीं शिल्पा शेट्टी ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि हमेशा की तरह अमित जी की प्रस्तुति लाजवाब है, उनके इस अंदाज का कोई मुकाबला नहीं है।
PR |
बिग बॉस सीजन 4 (सलमान खान)
बॉलीवुड दबंग, लड़कियों के दिलों में राज करने वाले सलमान खान बिग बॉस सीजन 4 में होस्ट के रूप में नजर आए। सलमान के फैन्स की लंबी फेहरिस्त से शो को बहुत फायदा हुआ। बिग बॉस सीजन 4 में सलमान की प्रस्तुति काबिल-ए-तारीफ थी।
PR |
बिग बॉस सीजन 5 (संजय दत्त)
बॉलीवुड के मुन्ना भाई अभिनेता संजय दत्त बिग बॉस सीजन 5 के होस्ट हैं। शुरुआती एपिसोड में सलमान और संजू बाबा साथ दिखाई दिए, लेकिन आगे संजय दत्त ही इसके होस्ट होंगे। अपनी व्यस्तता के चलते सलमान ने ही संजय दत्ता का नाम इस शो के होस्ट के रूप में सुझाया था।
PR |