Recipe in Hindi | स्पंजी मैदा-मलाई केक
ND |
सामग्री :
एक कटोरी मलाई, एक कटोरी शक्कर, दो कटोरी मैदा, दो चम्मच कस्टर्ड पावडर, आधा चम्मच सोडा, एक चम्मच बेकिंग पावडर, दूध अंदाजनुसार, एक चम्मच गुलाब जल, वेनिला एसेंस दो बूंद।
विधि :
सर्वप्रथम मलाई और शक्कर को अच्छी तरह फेंट लें ताकि शक्कर अच्छी तरह घुल जाए। इसके बाद मैदा में कस्टर्ड पावडर, सोडा, बेकिंग पावडर मिलाकर अच्छी तरह छान लें, ताकि सारी सामग्री एक साथ मिक्स हो जाए। अब इस छने हुए मिश्रण को मलाई शक्कर के घोल में मिलाएं और एक तरफ चम्मच चलाते हुए फेंट लें। मिश्रण को फेंटते समय इसमें दूध मिलाते जाए।
अब केक के मिश्रण को गैस अवन में 45 मिनट या माइक्रोवेव अवन में 20 मिनट ब्राउन होने तक बेक कर लें। आप चाहे तो केक में चॉकलेट एसेंस, बटरस्कॉच, वनीला, पाइनापल फ्लेवर भी डाल सकते हैं। तैयार केक पर आइसिंग कर सर्व करें।
