Fri, 10 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. मीठे पकवान
  4. रंग-बिरंगा शाही कस्टर्ड

रंग-बिरंगा शाही कस्टर्ड

- सुभद्र डाकोलिया

स्वीट्स
सामग्री- 500 ग्राम दही, 500 ग्राम दूध, 50 ग्राम कस्टर्ड पावडर, 150 ग्राम शक्कर, 1 चम्मच इलायची पावडर, 5-6 तार केसर, 250 ग्राम फलों के टुकड़े (आम, अंगूर, अनार, चीकू, सेवफल आदि), 100 ग्राम ड्रायफ्रूट के टुकड़े (काजू, किशमिश, बादाम आदि)।

 
ND


विधि- दूध को उबालिए। उबलने पर 10 मिनट धीमी आंच पर रहने दें। कस्टर्ड पावडर को ठंडे दूध में घोलकर उबलते दूध में डालें। शक्कर डालकर 10 मिनट कम आंच पर उबालें। इलायची और केसर (घोंटकर) डालें।

ठंडा होने पर कस्टर्ड में दही को अच्छी तरह े फेंटकर डाल दें। फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। ठंडा होने पर कटे हुए फल और ड्रायफ्रूट के टुकड़े मिला लें। आपका केसरिया रंग-बिरंगा शाही कस्टर्ड तैयार है।

नोट- कटे फल और ड्रायफ्रूट खाने के आधा घंटा पहले ही डालें।