Sweet Mysore Pak | मीठा-मीठा मैसूर पाक
ND
सामग्री :
100 ग्राम चीनी, 100 ग्राम घी व 50 ग्राम बेसन, पाव चम्मच इलायची पावडर, केसर और मेवा कतरन आवश्यकतानुसार।
विधि :
सर्वप्रथम चीनी में थोड़ा पानी डालकर चलाएं। चीनी का दाना भी न रहे व चाशनी भी न बने। फिर इसमें बेसन डाल दें। अब एक चम्मच से घी डालती जाएं।
इसे तब तक एक ही दिशा में हिलाती रहें जब तक घी किनारे छोड़ने लगे। फिर घी लगी थाली में इसे डाल दें। ऊपर से मेवा और केसर बुरका कर हाथ फेर दें। ठंडा होने पर मनचाही बर्फी काट लें।
