1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
  6. गन्ने की लजीज खीर

Sugarcane, Sweet | गन्ने की लजीज खीर

रक्षाबंधन पर्व के व्यंजन
सामग्री :
50 ग्राम बासमती चावल, 2 गिलास गन्ने का ताजा रस, एक चम्मच इलायची पावडर, 2 छोटे चम्मच देशी घी, आधी कटोरी दूध, 8-10 काजू कटे हुए, 10-12 किशमिश।

विधि :
सबसे पहले चावल को धोकर कड़ाही में घी डालकर भूनें। फिर काजू भी भून लें। अब दो गुना पानी डालकर चावल पका लें। जब चावल की एक कनी पकने को रह जाए, तब गन्ने के रस को डालकर धीमी आंच पर पकाएं।

जब खीर पक कर अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए, तब आंच से उतार लें। इसमें इलायची, काजू, किशमिश डालें। ठंडा होने पर दूध मिला दें। तैयर गन्ने की लजीज खीर को मेहमानों को खिलाएं।