Sweets Dishes | अदरक का पौष्टिक हलवा
ND |
सामग्री :
200 ग्राम सूजी, 50 ग्राम फ्रेश अदरक, 100 ग्राम मावा, शक्कर 300 ग्राम, घी 200 ग्राम, 1 कप मेवे की कतरन।
विधि :
अदरक को धोकर, छील कर मिक्सी में बारीक पीस लें। सूजी को घी में धीमी आंच पर भून लें। तत्पश्चात पिसा अदरक डालकर थोड़ा और भूनें। उसके बाद मावा डालकर कुछ देर भूनें। आवश्यकानुसार पानी डालकर पकाएं। शक्कर डालें एवं गाढ़ा होने तक चलाती रहें।
गैस से उतारकर मेवे की कतरन डालकर सजाएं। लीजिए तैयार हैं सर्दियों के लिए एक स्वादिष्ट व पौष्टिक व्यंजन अदरक का हलवा।
